फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा तस्करी के दो मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने मंगलवार की रात दो अलग-अलग मामलों में 110 ग्राम हेरोइन और तीन किलो अफीम बरामद कर तीन नश तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह मन्ना निवासी गांव खोटे थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा और रवप्रीत सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी फेस-11 के रूप में हुई है। वहीं, अफीम तस्करी में गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलेश कुमार गज्जू ऊर्फ अरुण निवासी गांव सिंजुया प्रतापगढ़ झारखंड के रूप में हुई है। पहले मामले में जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ भबात रोड़ पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली के दो युवक कार में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बताई गई कार को रोककर इसमें सवार दोनों लोगों की तलाशी ली तो से 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले के जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ वीआईपी रोड़ पर गश्त पर थे। तभी एक व्यक्ति कंधे पर बैग टांगे पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसको रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें