फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क पार करती महिला को काार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुराली हाईवे पर सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को एक तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसको खरड़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 68 साल की मनजीत कौर निवासी खानपुर के रूप में हुई है। वह अपने घर के नजदीक जीबीएम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बतौर केयरटेकर काम करती थी। जिस समय दोपहर को ढाई बजे वह अपने काम से घर लौट रही थी तो इस दौरान सड़क पार करते हुए खरड़ की ओर से आने वाली कारों को रुकने का इशारा करते हुए सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसको टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क के किनारे जहां गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क के दूसरी ओर मनजीत कौर का बेटा सुरजीत सिंह उसे लेने के लिए इंतजार कर रहा था। जब उसने अपनी मां को कार की टक्कर लगते हुए देखा तो वह भागकर उसके पास पहुंचा। इस बीच कार चालक भी रुक गया। भीड़ इकट्ठी हो गई तो इसका फायदा उठाकर कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गया। सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल मां को खरड़ के सरकारी अस्पताल ले गया। यहां पर डॉक्टरों ने मनजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कर चालक जयदीप सिंह निवासी गांव सेयु माजरा रोपड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें