फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मासूम से कुकर्म, तीन नाबालिगों पर मामला दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। जीरकपुर में 7 साल के मासूम से कुकर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब रात को बच्चा घर आते समय लेट हो गया और उसकी मां उसे ढूंढने के लिए निकली। रास्ते में बच्चा उसे रोते हुए मिला जिसने मां को आपबीती बताई। नाबालिग बच्चे की मां ने तुरंत शिकायत जीरकपुर थाने में दी। पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपी तीन बच्चों पर पाॅक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार अपराध करने वाले बच्चे भी नाबालिग हैं जिनकी उम्र 10 से 11 वर्ष है। सभी एक ही सोसाइटी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मामला जीरकपुर की सोसाइटी का है। पीडि़त बच्चे की उम्र 7 साल है। 26 अक्तूबर को करीब साढ़े 8 बजे तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां उसे ढूंढने गई। रास्ते में उसे बच्चा रोते हुए मिला जिसके कपड़े गीले थे। जब उससे बार-बार पूछा गया तो उसने बताया कि उसके तीन नाबालिग साथी हैं। एक साथी के घर पर अश्लील फिल्म देख रहे थे। इसी दौरान तीनों ने उसके साथ कुकर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। यही नहीं पीडि़त ने बताया कि एक नाबालिग उससे पहले भी कई बार कुकर्म कर चुका है। उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोसाइटी के ग्रुप में वायरल कर देगा। बच्चे की बात सुनने के बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी और मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें