फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, 110 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रही है। इस कारण लोगों की लगातार मौत हो रही है। शनिवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 110 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों की मौत हुई हैं, उनमें एक व्यक्ति की उम्र 70 साल थी। उन्हें दिल की बीमारी थी और वह जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दाखिल थे। जबकि फेज-7 में 49 वर्षीय पुरुष की पारस अस्पताल में मौत हुई है। सेक्टर-71 के 68 वर्षीय पुरुष की आईवी अस्पताल में मौत हुई है।
वहीं, जिले में सबसे अधिक कोरोना के केस सामने आए हैं और मोहाली शहर में अब तक 48 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जबकि खरड़ में 20, ब्लॉक घडुआं में 22, कुराली में 3 और लालड़ू में एक केस सामने आया है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को 87 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 3424 पहुंच गई, 1862 ठीक हुए हैं। अभी 1491 मरीज सक्रिय हैं और 71 लोगोें की कोरोना ने जान ले ली है। सिविल सर्जन ने बताया कि हम सभी को इस कोराना काल में सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का पूरा पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें