मोहाली। कोविड काल में जहां लोगों की नौकरियां जा रही है। ऐसे समय में भी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए पूरी प्लानिंग से जुटी है। इसके मद्देनजर 24 से 30 सितंबर तक राज्य स्तरीय रोजगार मेले आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
डीसी गिरीश दियालन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे राज्य में इस दौरान 90 हजार पदों के लिए विभिन्न कंपनियों की ओर से भरती प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जानकारी घर-घर रोजगार वेबसाइट www.pgrkam.com पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोहाली जिले में 6500 पदों के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न तारीखों पर कंपनियां युवाओं के इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचेगी। वहीं, कोविड के चलते यह मेले वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ही होंगे और इंटरव्यू ऑनलाइन माध्यम से होंगे। अगर कोई कंपनी रोजगार मेला लगवाने की इच्छुक होगी तो वहां पर सेहत विभाग की गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से करना होगा।
बता देें कि मोहाली में कई नामी आईटी, दवाईयां और अन्य सामान बनाने वाली कंपनियां स्थापित हैं। जो कि सरकार के साथ संपर्क में रहती हैं।
वहीं, डीसी का कहना है कि जो लोग इन रोजगार मेलों में हिस्सा लेने के इच्छुक है। उन्हें उपरोक्त वेबसाइट पर अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन करना है। इस वेबसाइट पर जिस दिन इंटरव्यू की तिथि दिखाई जाएगी, उसी हिसाब से युवाओं का इंटरव्यू होगा।