फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व आधार कार्ड बनवाने वाले अपना आधार कार्ड अपडेट करवाएं : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दस वर्षों से जिन्होंने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, वे तुरंत अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लें। शुक्रवार को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा कर एडीसी गीतिका सिंह ने कहा कि आधार कार्ड में पहचान और पता 10 वर्ष के अंदर सही करवाना जरूरी है। जिन लोगों ने 2015 से पहले अपना आधार कार्ड बनवाया है, उनके लिए अपना आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है। उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपने आधार को निकटतम आधार केंद्र पर या ऑनलाइन पोर्टल https://uidai.gov.in के माध्यम से अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधार को अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा यह नया अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पहचान प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) से संबंधित दस्तावेजों को अद्यतन किया जा रहा है। उन्होंने आधार के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत करने के महत्व पर भी बल दिया ताकि https://myaadhaar.uidai.gov.in या mAadhaar मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का आसानी से लाभ उठाया जा सके। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आधार नामांकन की सुविधा के लिए स्थानीय प्रसव अस्पतालों, नर्सिंग होम, टीकाकरण केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा बच्चों को 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो आधार डेटा की सटीकता और प्रामाणिकता को सत्यापित करती है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो इन बच्चों का आधार 7 और 17 वर्ष की आयु पूरी होने पर बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी अनिवार्य आधार अपडेट शिविरों के नियमित आयोजन के लिए पांच से सात और पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का रोस्टर तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें