फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुल के बीच गड्ढा बन रहा हादसे का कारण, दुर्घटनाग्रस्त हो रहे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा बाउली साहिब से हर्मिटेज सोसाइटी ढकोली की तरफ जाती सड़क पर बरसाती पानी की निकासी वाले गंदे नाले के ऊपर बने पुल के बीच एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है जोकि हादसों का कारण बन रहा है। इस गड्ढे के कारण यहां पर बहुत से वाहन वहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले स्कूटी पर जा रही एक महिला भी गिरकर चोटिल हो गई थी लेकिन फिर भी अधिकारियों की इस तरफ कोई नजर नहीं पड़ती। आसपास के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में भी अक्सर यहां पर हादसे होते रहते हैं।
के एरिया लाइट पॉइंट से लेकर ढकोली रेलवे फाटक तक यह रोड पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है जहां पर कई स्थानों पर और भी गहरे गड्ढे हैं जिनको ठीक करने की लोग मांग कर रहे हैं। इसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें