फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः चंडीगढ़ आने वालों को नहीं मिलेगा जाम, शुरू हुआ स्टेट हाईवे 12ए को चौड़ा करने का काम

Tue, 11 Feb 2020 01:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली स्टेट हाइवे 12ए को चौड़ा करने के प्रोजेक्ट का सोमवार को लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने उद्घाटन किया। 25.33 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़-लांडरां-चुन्नी-सरहिंद रोड के चौड़ा होने पर पंजाब ही नहीं बल्कि हिमाचल व जम्मू से आने-जाने वाले यातायात को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


खासकर चंडीगढ़, हिमाचल व हरियाणा से श्री फतेहगढ़ साहिब जाने वाली संगत को होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी। कई सालों से स्टेट हाइवे 12ए को चौड़ा करने की मांग उठ रही थी। यह सड़क मोहाली ही नहीं आसपास के कई जिलों में चुनावी मुद्दा भी बन चुकी है।

स्टे के चलते लटक गया था काम
अकाली सरकार के समय भी इस सड़क को चौड़ा करने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होने के साथ ही सड़क किनारे के पेड़ काटे गए थे। इसके बावजूद प्रोजेक्ट पर स्टे लगने के कारण काम अधर में लटक गया था। यह सड़क सियासी गलियारों में लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई थी। कांग्रेस सरकार ने अब फिर से इस सड़क को चौड़ा करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही थी कि दिसंबर माह में श्री फतेहगढ़ साहिब में छोटे साहिबजादों की याद में लगने वाले शहीदी जोड़ मेल से पहले इसका काम शुरू होगा, लेकिन एक बार फिर यह काम अधर में लटक गया था। अब सोमवार को इस सड़क को चौड़ा करने के प्रोजेक्ट का औपचारिक उद्घाटन हो गया।

45 लाख से सुधरी थी लांडरां रोड की हालत
उद्घाटन समारोह के दौरान सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने कहा कि पहले लांडरां रोड पर 45 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाकर इसकी हालत को सुधारा गया था। अब इस सड़क के नवीनीकरण से पंजाब के विभिन्न जिलों से चंडीगढ़ आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। सड़क तंग होने के कारण यहां हर समय जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ आने-जाने के लिए न सिर्फ पंजाब बल्कि हिमाचल व जम्मू के लोग भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जो यहां अक्सर लगने वाले जाम से परेशान होते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें