फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बर्खास्त फायर ब्रिगेड कर्मी किए बहाल

Fri, 14 Apr 2023 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्त फायर ब्रिगेड कर्मी किए बहाल
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के ट्रेड यूनियन विंग के प्रदेश प्रधान का कर्मचारियों ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर निगम में ठेका पर कार्यरत अग्निशमन कर्मचारियों का ठेका बहाल कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा दमकल कर्मचारियों का ठेकेदार कंपनी के साथ अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है और वे काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम में मैनपावर सप्लाई कंपनी का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था और नया अनुबंध नहीं होने पर निगम ने कंपनी के साथ ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इन बर्खास्त कर्मचारियों ने पहले नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया और फिर इन कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी के ट्रेड यूनियन विंग के प्रदेश अध्यक्ष विनीत वर्मा से मुलाकात की और उन्हें अपना रोजगार बहाल करने के लिए एक मांग पत्र दिया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बात की, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड के इन कर्मचारियों का एग्रीमेंट एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद इनकी सेवाएं बहाल कर दी गईं। नौकरी की बहाली के बाद विनीत वर्मा के दफ्तर में पहुंचकर फायर ब्रिगेड के इन कर्मचारियों ने आभार जताया। इस मौके पर ठेका कर्मचारी राजिंदर पाल सिंह, रविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें