फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीच सडक़ जमकर चले लात घूसे, पौन घंटे किया हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली फेज-5 में शुक्रवार को सडक़ पर लगातार हॉर्न बजाकर रास्ता मांग रहे दो गाड़ी चालकों में तीखी झड़प हो गई। मामूली बात से शुरु हुआ झगड़ा लात घूसों तक पहुंच गया। करीब पौने घंटे तक सड़क किनारे हाई वोल्टेज ड्रामा चला और एक चालक ने दूसरे चालक की पगड़ी उतार दी तो सरदार व्यक्ति ने पगड़ी उतारने वाले की टी-शर्ट फाड़ दी। पगड़ी उतरने पर सरदार व्यक्ति अपनी गाड़ी से तलवार निकालकर लाया तो कुछ लोगों ने उससे तलवार छीन ली लेकिन बाद में दोनों फिर से गुत्थमगुत्थी हो गए। उन्हें लड़ता देख राहगीर इकट्ठे हो गए लोगों ने उनकी वीडियो बनानी शुरु कर दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पौने घंटे तक दोनों एक दूसरे को लात घूसों से पीटते रहे और लोग खड़े होकर उनका तमाशा देखते रहे। बाद में कैंटर यूनियन के सदस्यों ने बीच बचाव कर दोनों का झगड़ा छुडवाया और उन्हें अपने-अपने घर भेज दिया। इस बीच ना तो किसी ने पुलिस को फोन किया और ना ही आपस में लड़ रहे व्यक्तियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि शुक्रवार करीब 12 बजे फेज-5 में बहनों के ढाबे के बाहर पिकअप गाड़ी में सवार सिख व्यक्ति बार-बार हॉर्न मारकर अपने सामने खड़ी आई-20 कार से रास्ता मांग रहा था। लेकिन आई-20 कार चालक के सामने भी एक वाहन खड़ा था जिस कारण उसे भी आगे जाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। पिकअप में सवार सिख व्यक्ति लगातार हॉर्न मारता रहा जिससे परेशान होकर आई-20 कार चालक ने उसे ईशारा किया कि वह ऊपर से गाड़ी निकाल ले। बस इस बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई और बाद में बात लात घूसों तक चली गई। लड़ते-लड़ते दोनों ढाबे के सामने बनी कैंटर यूनियन में घुस गए। पौना घंटा हाईवोल्टेज ड्रामा सडक़ पर चलता रहा। हाथापाई दौरान सरदार व्यक्ति की पगड़ी उतर गई और पगड़ी उतरी देख वह तैश में आ गया जिसने गाड़ी से तलवार निकाल ली। लेकिन लोगों ने उससे तलवार छीन ली लेकिन वह फिर भी नहीं हटे। सरदार व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की टी-शर्ट फाड़ दी। कैंटर यूनियन के बीच बचाव के बाद दोनों का झगड़ा छुडाया और उन्हें अपने-अपने घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें