फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्लीप रोड पर बिजली की व्यवस्था नहीं, छाया रहता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर पंचकूला के सेक्टर-26 व 27 के विभाजक पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बिजली व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों की जिला प्रशासन से मांग है कि प्राधिकरण से इस मार्ग पर बिजली की व्यवस्था करवाए ताकि लोगों को आने-जाने में कोई भी परेशानी न हो सके। इस समस्या को लेकर लोगों में जिला प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रति भारी रोष है। लोगों ने कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत भी करवाया है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारी लोगों की समस्याओं को जानबूझ कर नजर अंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को अंधेरे में ही आना-जाना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों व दुपहिया वाहन चालकों को हर समय किसी अनहोनी घटना घटित होने की संभावना नजर आती हैं। दोनों ओर इस स्लीप रोड पर गहरे गड्ढे भी हैं।
सड़क पर हादसे का डर, प्रशासन करे गौर

-इस राजमार्ग की स्लिप रोड पर बिजली व्यवस्था न होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। दुपहिया वाहन चालक व राहगीरों को रात के समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं।- मोहन लाल कोट
विज्ञापन


-प्राधिकरण को जब ओवर ब्रिज बनाने का कार्य शुरू किया था तभी बिजली की व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो सके।- अरविंद्र सैनी,मदनपुर

- प्राधिकरण जब भी राजमार्ग पर कोई भी कार्य शुरू करता है तो उन्हें लोगों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। अक्सर प्राधिकरण अपनी मनमानी के चलते लोगों को सुविधा प्रदान नहीं करता हैं।- सुखविंद्र सैनी, रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें