फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्ची से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में आठ साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी यूपी निवासी जतिंदर है। इस संबंध में बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करता है। कल जब वह काम से घर आया तो उसने अपनी 8 साल की बच्ची के बारे में पूछा। उसको बताया गया कि वह गंदे नाले के पास कूड़ा फेंकने गई थी। कुछ देर बाद उसके पड़ोसी घर आए और बताया कि एक व्यक्ति उसको झाड़ियों में लेकर गया है। उससे दुष्कर्म कर रहा है। उन्होंने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर और आराेपी को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें