फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ के एसडीएम और तहसील कॉम्पलेक्स के बाहर हर समय जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुराली हाईवे पर स्थित खरड़ के एसडीएम और तहसील कॉम्पलेक्स के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों के कारण अक्सर यहां जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और कई बार बड़ा जाम भी लग जाता है। एसडीएम और तहसील कार्यालय सहित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने काम के लिए आते हैं। इस दौरान वह अपने वाहनों को तहसील कॉम्पलेक्स के अंदर बनी पार्किंग पूरी तरह भर जाने के कारण अपने वाहन मजबूरन बाहर हाईवे पर दोनों ओर खड़ा कर देते हैं जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस नहीं करती कोई कार्रवाई
कांग्रेसी नेता परमिंदर सिंह सोना, मनिंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा रणबीर सिंह सहित अन्य व्यक्तियों ने कहा कि इन कॉम्पलेक्स के बाहर हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और हाईवे पर गलत ढंग से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने सरकार और नेशनल हाईवे अथारिटी से मांग की कि कुराली और आसपास के गांवों से आने वाले यातायात, जिसने लुधियाना हाईवे पर जाना हो, उसे पहले की तरह खानपुर टी पॉइंट पर कट देकर मोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें