जीरकपुर। पबात क्षेत्र में बाला जी एनक्लेव सोसायटी में घर के बाहर खड़ी कार के बाइक सवार दो युवकों ने शीशे तोड़ दिए। बाला जी एंकलेव निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह एक इंजीनियर है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे कार घर के बाहर खड़ी कर घर में प्रवेश ही किया था कि बाहर जोर से आवाज आई और पता चला दो युवक मोटरसाइकल पर आए थे जिन्होंने ईंट-पत्थरों से कार के आगे व पीछे के शीशे तोड़ दिए हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
उन्होंने बताया के कुछ दिन पहले उन्होंने कुछ युवकों की ऊंची आवाज में स्पीकर चलाने की शिकायत पुलिस को दी थी, हो सकता है कि उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल कार मालिक ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत पुलिस स्टेशन जीरकपुर में देकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गली के आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।