फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: परिषद को लाखों का रेवेन्यू देता है गोदाम एरिया<bha>;</bha> यहीं की सड़कों की हालत खस्ता, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात क्षेत्र में पड़ते गोदाम एरिया की अंदरूनी सड़कों की हालत पिछले कई साल से खराब हैं। इस कारण यहां गोदाम लेने वाले व्यापारियों और आम राहगीरों को रोज परेशान होना पड़ता है। अंदरूनी सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन इन सड़कों की मरम्मत की तरफ नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोडाउन एरिया में सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े गोदाम है और जहां से प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर परिषद के पास हर सालों लाखों रुपये का रेवेन्यू भी प्राप्त होता है, लेकिन बावजूद इसके गोदाम एरिया में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यहां की सड़कों तो टूटी ही हुई है साथ ही जगह-जगह सीवरेज का दूषित पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। गोदाम एरिया में कई जगह तो सड़कें कच्ची हैं और हल्की सी बारिश के बाद यहां इतना ज्यादा कीचड़ हो जाता है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सामान से भरे आने वाले वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं और फिर फंसे हुए वाहनों को निकालने में लोगों के पसीने छूट जाते है और पैसे अलग से देने पड़ते हैं।



इस एरिया में गोदाम, दुकान और दफ्तर खोलकर बैठे लोगों को कच्चे रास्तों के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि कीचड़ में से बड़े ट्रक तो निकल जाते हैं, लेकिन छोटे वाहन कीचड़ में ही फंस जाते हैं और इनको नुकसान भी पहुंचता है।
विज्ञापन




सीवरेज ओवरफ्लो से गंदगी में रह रहे लोग, कैसे मिलेगा छुटकारा

गोदाम एरिया में रहने वाले लोगों का यहां पर दूषित पानी से लगातार उठ रही दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो रखा है। यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों समेत गोदाम एरिया में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम एरिया में कई नामी कंपनियों के गोदाम है और कई लोगों ने होल सेल की दुकान खोल रखी है, जहां से खरीददारी ने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं लेकिन सीवर के दूषित पानी और बदबू से व्यापारी, ग्राहक व राहगीर सभी परेशान हैं। यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि इतनी गंदगी बदबू है कि कपड़े से नाक-मुंह ढंकने पर विवश हैं। ग्राहकों के लिए तो और भी दिक्कत है। इस एरिया में कई बेकरी और मिठाई बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी चल रही है। जिनके द्वारा बने जाने सामान पर इसका असर पड़ता है, लेकिन वह लोग बिना लोगों की सेहत के बारे में सोचते हुए काम करते रहते हैं। यहां आने जाने वाले लोगों की संख्या भी ज्यादा रहती है लेकिन फिर भी नगर परिषद द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं यह गोडाउन एरिया का रास्ता गांव भबात और आसपास की दर्जनों सोसाइटियों के लिए बड़ा अच्छा शाॅर्टकट है जो बंद होने के कारण लोग बेहद परेशान हैं।

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें