नयागांव। नगर परिषद नयागांव कार्यालय में 26 दिसंबर को नई वार्डबंदी का नक्शा और अधिसूचना चस्पा किए जाने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसमें किसी का नंबर बदला तो किसी का क्षेत्र ही बदल दिया है। लोगों का कहना है कि वार्डों का नंबर बदलकर थोड़ा बहुत परिवर्तन कर नया वार्डबंदी की तस्वीर पेश कर दी है। नई वार्डबंदी के तहत 21 वार्डों में पार्षदों के चुनाव कराए जाएंगे, लेकिन बदली हुई सीमाओं ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को असमंजस में डाल दिया है।
नई वार्डबंदी में अधिकांश वार्डों का क्षेत्रफल काफी हद तक बदल दिया है। कई वार्डों की सीमाएं बढ़ाई गई हैं, तो कुछ वार्डों का क्षेत्र कम कर दिया गया है। खास बात यह है कि जहां काउंसिल क्षेत्र में वार्डों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, वहां एक वार्ड घटा दिया गया, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। इसके अलावा नयागांव के अधिकांश वार्डों के नंबर भी नई वार्डबंदी में बदल दिए गए हैं। इससे पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की योजना बना चुके संभावित पार्षद उम्मीदवारों की रणनीति पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। कई उम्मीदवार अब यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे किस वार्ड से चुनाव मैदान में उतरें।
वार्डबंदी के अनुसार इस प्रकार होंगे नए वार्ड
1. पिछड़े वर्गों के सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-2)
2. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-3 )
3. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-4 )
4. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-6 )
5. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-5 )
6. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-11 )
7. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-7 )
8. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-8 )
9. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-10-9 )
10. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-12 )
11. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-13 )
12. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-20 )
13. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-21 )
14. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-19 )
15. अनुसूचित जाति की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-15-16 )
16. जनरल वार्ड (पुराना वार्ड नंबर-14 )
17. अनुसूचित जाति की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-16 )
18. अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-17 )
19. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-01 )
20. अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए आरक्षित (पुराना वार्ड नंबर-18 )
21. महिला सदस्यों के लिए आरक्षित (नया वार्ड बना)
मौजूदा समय में 21 वार्ड हैं। वर्तमान में जहां नयागांव की आबादी आज के समय में लगभग डेढ़ लाख के करीब है। नई वार्डबंदी में जहां 27-29 वार्ड होने चाहिए थे। नई वार्ड बंदी हुई है वहां भी 21 ही वार्ड हैं यह आंकड़े सही नहीं है। - प्रमोद कुमार, पार्षद निवासी नयागांव
जो कांसल की नई वार्डबंदी हुई है वह पूरी तरह से गलत है। जनसंख्या का सर्वे किया है उसने सही तरीके से नहीं किया। - सुशील शर्मा पार्षद निवासी नयागांव कांसल
सरकार की तरफ से आई नई वार्ड बंदी का नक्शा और नोटिफिकेशन पब्लिक के लिए नगर परिषद ऑफिस में लगा दी गई है अगर किसी को कोई एतराज है। वह 7 दिन के अंदर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। - मनप्रीत सिंह, नगर परिषद अधिकारी नयागांव