फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अस्पताल के सामने पीड़ित परिवार का धरना तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ से राजपुरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित नीलम अस्पताल में इलाज के दौरान अमरजीत कौर की मौत के बाद पीड़ित परिवार और भारतीय किसान यूनियन का धरना आज तीसरे दिन भी जारी है। किसान यूनियन ने परिवार को इंसाफ मिलने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


किसान नेताओं में करनैल सिंह लंग, परमजीत सिंह हरदासपुर, हरबंस सिंह बारां, हरबंस सिंह रीठखेड़ी, गुलजार सिंह, सुखविंदर सिंह, पूर्व सरपंच फग्गन माजरा, बहादर सिंह फग्गन माजरा, गुरमेल सिंह, रणजीत सिंह, गमदूर सिंह बाबरपुर, जरनैल सिंह बाबरपुर, जरनैल सिंह तुंगन, जसमेल सिंह शामिल हैं। मृतक महिला के पति बहादुर सिंह ने बताया कि अमरजीत कौर का दिल का ऑपरेशन नीलम अस्पताल में हुआ, जिसमें लापरवाही बरतने के कारण उनकी 42 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के लिए परिवार से आयुष्मान कार्ड और लगभग 3 लाख रुपये नकद लिए, इसके बावजूद ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही हुई। उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक नीलम अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और हेल्थ डिपार्टमेंट अस्पताल का लाइसेंस रद्द नहीं करता।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में धरने को और व्यापक बनाया जाएगा और अस्पताल प्रशासन तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें