फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 1000 आयुष सहायकों की नियुक्ति का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने योग को नागरिकों की दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प किया है, इसीलिए प्रदेशभर में योगशालाएं स्थापित करने और 1000 आयुष सहायकों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा है। इनमें 882 आयुष योग सहायकों ने विभिन्न योगशालाओं में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शेष आयुष योग सहायकों की भर्ती का कार्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से प्रगति पर है। दूसरे चरण में एक हजार और व्यायामशालाओं पर कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित योग एवं आयुष सहायक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर जिले में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं, जो हर माह की 21 तारीख को गांव के योग सहायकों से रिपोर्ट लेकर मुख्यालय भेजेंगे। इसके अलावा दूसरे चरण में सभी जिलों में विशेष योग कोच लगाए जाएंगे जो योग सहायकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने का भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के हर जिले के तीन योग सहायक होंगे
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि व्यायामशालाओं में बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे योग साधकों की भी हाजिरी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल योग सहायकों की ग्रेडिंग का कार्य किया जाएगा। प्रदेश के हर जिले के तीन योग सहायक होंगे। इसमें हर जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले योग सहायकों को पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 1121 जगहों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 718 व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 273 योग और व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में जिलास्तर पर आयुष विंग स्थापित किए गए हैं। इनमें योग विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।
योग इंस्ट्रक्टरों की होगी नियुक्ति
सीएम ने कहा कि राज्य में सभी आयुर्वेदिक औषधालयों को आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। अब तक 386 आयुर्वेदिक औषधालयों को आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड कर दिया गया है। इन आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति की जाएगी जो आमजन को योग से जीवन शैली में सुधार और बीमारियों से बचने के तौर तरीकों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

ये उपस्थित रहे
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक सूचना लोक संपर्क भाषा व संस्कृति विभाग डॉ. अमित अग्रवाल आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य उपायुक्त सुशील सारवान अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खंगवाल पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल कुलपति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें