फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेहड़ी चालक ने ईमानदारी दिखाई, पौने दो लाख की गड्डी चुनाव आयोग तक पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीरवार सुबह सवा 8 बजे मोहाली बैरियर पर करीब पौने दो लाख रुपये के नोटों की गड्डी एक रेहड़ी चालक को सड़क पर पड़ी मिली। रेहड़ी चालक ने इस नोटों की गड्डी को उठाया और बैरियर के पास स्टॉल लगाकर बैठे एक लॉटरी स्टॉल के मालिक को थमा दी। चश्मदीद गुरमीत सिंह ने बताया कि इस कैश को पहले एसडीएम दफ्तर ले जाया गया और वहां एसडीएम उपस्थित न होने पर एडीसी के ध्यान में यह मामला लाया गया। एडीसी ने चुनाव आयोग की टीम को मौके पर बुलाया और नोटों की गिनती करवाई तो यह रकम 1.70 लाख रुपये निकली। फिलहाल इस रकम को फेज-1 पुलिस स्टेशन में जमा करवा दिया है और मामले में डीडीआर भी काटी है। वहीं रेहड़ी वाले ने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह रकम किसकी है और यह पैसा कहां इस्तेमाल होना था। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 50 हजार से ज्यादा रकम रखने पर पाबंदी लगाई हुई है।
विज्ञापन

चश्मदीद गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे मोहाली बैरियर पर ढोला वाले चौक के पास मिली यह नोटों कर गड्डी पॉलीथिन में लपेटी हुई थी, और इसमें 500, 200 के अलावा 100 के नोट भी थे। यह नोटों की गड्डी पहले एक मोटरसाइकिल चालक को दिखाई दी, लेकिन जब तक वह ब्रेक लगाता उससे पहले एक रेहड़ी चालक ने उठा ली और उसने नजदीक ही लॉटरी स्टॉल के मालिक को दे दी। तभी मोटरसाइकिल चालक युवक लॉटरी स्टॉल पर पहुंचा और कहा कि यह कैश जिसका है वह उसे जानता है, इसलिए कैश मुझे दे दो और मैं कैश जिसका है उसे दे दूंगा। यह सुनकर रेहड़ी चालक बोला कि शायद उसे भी इस कैश में हिस्सा चाहिए। इसके बाद लॉटरी स्टॉल के मालिक ने कहा कि कैश एसडीएम दफ्तर में जमा करवाया जाएगा। जब वह वहां पहुंचे तो एसडीएम दफ्तर में नहीं थे तो इसकी जानकारी एडीसी को दी और फिर चुनाव आयोग को इसकी सूचना दे दी गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह कैश गिनकर फेज-1 पुलिस थाने में जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें