फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास ग्राम हेरोइन समेत तस्कर काबू, चश्मे की डिब्बी में रखी थी छिपाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में नशा तस्करी करने के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताकि पुलिस को धोखा देकर वह नश बेच सकें। एसआईटी ने वीरवार को सूचना मिलने के बाद पैदल जाते हुए एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसने हेरोइन अपने चश्मे की डिब्बी में छिपाकर रखी हुई थी और वह हेरोइन की होम डिलीवरी करने जा रहा था। नशा तस्कर की पहचान सुखविदंर सिह निवासी खमानो, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एसटीएफ के फेज-4 के थाने में केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और किसे बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नशा तस्कर ने इस तरह का तरीका अपनाया है। इससे पहले एक शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। जो कि दूध वाले के रूप में चंडीगढ़ से बाइक पर दोनों साइड कैन लगाकर 40 पेटी शराब कैनों में ले जा रहा था। इसी तरह एक व्यक्ति मरीज बनकर गाड़ी में लेटा हुआ था। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे उठाया तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें