फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड तारें डालने से फेज-5 में धंसी सीवरेज लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 में एक बार फिर कई घरों के धंसने का खतरा बन गया है। नामी कंपनी की ओर से डाले जा रहे अंडरग्राउंड तारों के कारण जमीन खोखली हो गई है। इसके चलते वहां से गुजर रही सीवरेज लाइन भी कई जगह से धंस गई है। जैसे ही मामला इलाके की पार्षद तरनजीत कौर गिल तक पहुंचा तो उन्होंने इस मामले संबंधी तुरंत नगर निगम के सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल नगर निगम की टीम ने रविवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि चार से पांच दिन में काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फेज-5 में कनाल हाउस बेल्ट में एक नामी कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड तार डालने का काम किया जा रहा था। तारें डालने के काम में लगी कंपनी के कर्मियों ने कोठी नंबर 1056 के आगे से गुजर रही सीवरेज लाइन को तोड़ दिया गया जिससे घर के आगे की जमीन धंस गई। यही नहीं इलाके में तीन से चार जगह और जमीन धंसने से सीवरेज लाइन को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा घरों के आगे बने रैंप भी धंस गए। पार्षद गिल ने कहा कि इलाके में पहले ही सीवरेज की लाइन काफी पुरानी और कमजोर हो चुकी है ऊपर से अंडरग्राउंड तार डालने का काम कर रही कंपनी भी सीवरेज लाइन को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर नगर निगम के कमिश्नर से बात करेंगे और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
नई लाइन बिछाने का बजट पास
जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर में नई लाइन बिछाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए नगर निगम की हाउस की बैठक में 11 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया गया है। जिसे मंजूरी के लिए निकाय विभाग के पास भेजा गया है। इसमें आधे पैसे केंद्र सरकार देगी और आधे पैसे नगर निगम खर्च करेगा। उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें