फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में गायब हुईं मोहाली की सड़कें, नगर निगम और गमाडा सड़कों की हालत सुधारने में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

विज्ञापन
पीसीएल लाइट प्वाइंट पर टूटी सड़क। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है वहीं लोग हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। परंतु इसके बावजूद नगर निगम और गमाडा टूटी सड़कों की ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़कों की स्थिति सुधारने में निगम और गमाडा पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में अंदरूनी बी और सी रोड के अलावा शहर की तकरीबन हर फेज और सेक्टर में से गुजरती ए-रोड की हालत खराब होती जा रही है। इन सेक्टरों में से रोजाना कई मंत्री और बड़े अधिकारी गुजरते हैं। रात के समय में लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं व दिन में भी समस्या गंभीर बनी हुई है।
मोहाली-लांडरा सड़क खस्ताहाल
सबसे ज्यादा बुरा हाल मोहाली से लांडरा जा रही मुख्य सड़क का है। पीसीएल लाइट प्वाइंट पर लांडरा से शहर आ रही सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसकी हालत और भी खराब हो जाएगी। इस सड़क से रोजाना वीवीआईपी भी गुजरते रहते हैं। क्योंकि पंजाब जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। फेज 7 व फेज 3बी2 की मुख्य सड़क भी जगह-जगह से टूट चुकी है। फेज 3बी1 व फेज 7 की सड़क के बीच सड़क टूटने के कारण गड्ढे पड़ रहे हैं। इसके अलावा न्यू बस स्टैंड से खरड़ जाने वाली सड़क और पीटीएल चौक आने वाली सड़क का हाल भी खराब है। शहर की मुख्य सड़कों की हालत सुधारने के लिए कई बार मांग उठ चुकी है पर नगर निगम और गमाडा इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर निगम तो करोड़ों रुपये खर्च कर शहर की अंदरूनी सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक पर पैसे खर्च कर रहा है परंतु सड़कों की हालत निगम को बिलकुल भी नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें