डेराबस्सी। शहर के गुलाबगढ़ निवासी एक टैक्सी चालक की कार हरियाणा के शाहबाद में तीन लुटेरों उसकी आंखों में मिर्च डालकर छीन ली और फरार हो गए। साथ ही उसका पर्स भी लग गए हैं, जिसमें पांच हजार रुपये थे। ट्रैक्सी चालक की शिकायत पर शाहबाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में पीड़ित टैक्सी चालक जसबीर सिंह ने बताया कि वह डेराबस्सी टैक्सी स्टैंड पर अपनी स्विफ्ट कार लेकर खड़ा था। वहां पर उसके पास तीन सवारी आई और उसे शाहबाद जाने के लिए 1800 रुपये में बुक कर लिया। इन सवारियों में से एक का हाथ कटा हुआ था। जब वह तीनों सवारियों को लेकर शाहबाद के नजदीक एक सेलर के पास दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचा तो उन्होंने उसे पेशाब करने के बहाने कार रोकने को कहा। इस पर जसबीर ने कार रोक ली। जब वह कार से बाहर निकले तो अचानक उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया ओर उसे कार से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार रुपये थे।
टैक्सी चालक जसबीर सिंह ने बताया कि कुछ दूरी पर रास्तें में आरोपी उसके पर्स में से पैसे निकालकर सड़क पर फेंक गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पर्स उठाया और उसमें रखेे कागजात पर लिखे हुए मेरे मोबाइल नंबर पर फोन किया। उसने बताया कि आपका पर्स यहां सड़क पर पड़ा मिला है। इसके बाद उस व्यक्ति ने मेरा पर्स मुझे सौंप दिया। जसबीर सिंह की शिकायत पर शाहबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।