फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मोहाली की सड़कें दे गईं जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मानसून की बारिश से इलाके की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई है। कई जगह जमीन धंसने से सड़कों में कई फुट गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। यह दिक्कत गमाडा द्वारा बसाई गई आईटी सिटी से लेकर शहर की अन्य अंदरूनी व मुख्य सड़कों पर आ रही है। इस वजह से हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है लेकिन जिला प्रशासन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इसी मामले को लेकर अब लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कें धंसने का सिलसिला शुरू हो गया। आईटी सिटी व एरोसिटी में यह दिक्कत सबसे ज्यादा आ रही है। इलाकावासियों ने बताया सेक्टर-82 आईटी के ब्लॉक डी में कई जगह से सड़क धंस चुकी है जबकि कुछ समय पहले ही गमाडा ने इसे निजी कंपनी से टेकओवर किया। यहां से हर समय ट्रैफिक गुजरता है। रात के समय हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
इसी तरह फेज-सात से फेज-एक जाने वाली शॉपिंग स्ट्रीट पर भी सफर आसान नहीं है। कई जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने रोड की मरम्मत के लिए अपना फ्लाइंग दस्ता गठित किया हुआ है। उसका पहल के आधार पर प्रयोग किया जाना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

बलौंगी से खरड़ तक हर समय हादसों का डर
नेशनल हाईवे पांच पर बलौंगी से खरड़ तक का सफर भी आसान नहीं है। फ्लाईओवर के नीचे बने रोड की हालत काफी खराब है। टीडीआई सिटी के पास बने पेट्रोल पंप से लेकर गोपाल स्वीट्स तक कई जगह ड्रेनेज लाइन के ढक्कन गायब हैं। रोड पर कई जगह एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ गोपाल स्वीट्स से लेकर बलौंगी तक भी दिक्कत आ रही है। इसे लेकर नेशनल हाईवे अथारिटी गंभीर नहीं है जबकि यहां से ट्राइसिटी समेत पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर का ट्रैफिक गुजरता है।
खरड़-लांडरां रोड पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं
खरड़-लांडरां हाईवे पर सफर करना आसान नहीं है। बरसात से ठीक पहले सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ था। जून के आखिर में रोड पर पहले डाली गई सारी लुक उखाड़ दी गई है। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और मरम्मत का काम लटक गया। दूसरी तरफ बारिश का पानी अब रोड पर भर जाता है। वहीं रोड उखड़ा होने से वाहन चलाना आसान नहीं है। इतना ही नहीं, हर समय मिट्टी उड़ने से लोग रोज दिक्कत उठा रहे हैं लेकिन इस दिशा में कोई उचित काम नहीं हो रहा है।
सिर्फ फाइलों तक रहे डीसी के आदेश
मानसून की दस्तक से पहले डीसी ने जिले के सारे अधिकारियों से बैठक की थी। इसमें रणनीति बनी थी कि बरसात के दिनों में रोड की मरम्मत के लिए स्पेशल टीम काम करेगी लेकिन असल में यह टीम काम नहीं कर रही है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।
क्या कहते हैं अधिकारी
निगम के अधीन जहां भी सड़कों में गड्ढे पड़ गए हैं। उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों को इस बारे में पहले ही आदेश दिए गए थे। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें