फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग व विधायक रंधावा ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बांटे कपड़े के थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्वच्छ भारत के दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने के बाद, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में जिला प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोहाली ने ईको कंजर्व फाउंडेशन चंडीगढ़ के सहयोग से मुहिम के तहत सब्जियों और फलों की खरीद-फरोख्त के लिए कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की और लोगों को कपड़े के थैले बांटे।
विज्ञापन

इस मौके पर हलका विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा और एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि जब से पूरे भारत में प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा है वह तब से ही शहर के दुकानदारों से प्लास्टिक के लिफाफे इस्तेमाल न करने की अपील करते आ रहे हैं। लेकिन ज्यादातर दुकानदार अभी भी ग्राहकों को सामान डालने के लिए पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इस प्लास्टिक के लिफाफे का इस्तेमाल बंद कर दें। क्योंकि शहर को तभी प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है जब सभी शहरवासी इसमें अपना अपना सहयोग देंगे।
विधायक रंधावा ने कहा कि जीरकपुर समेत डेराबस्सी क्षेत्र को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे के कारण जीरकपुर शहर की सड़कें और नाले हर साल मानसून के दौरान ब्लॉक हो जाते हैं और शहर की गलियां-नालियां तालाबों का रूप धारण कर लेती हैं। इस मौके पर इंजीनियर जी.डी. गर्ग ने कहा कि प्लास्टिक लिफाफों पर प्रतिबंध के बारे में जागरूकता अभियान के तहत जीरकपुर कार्यालय में लगभग 500 कपड़े के थैले वितरित किए गए और दुकानदारों से अपील की गई है कि वे सब्जी खरीदने आने वालों ग्राहकों को ये बैग दें ताकि लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें। इस दौरान आम जनता को भी कपड़े के बैग बांटे गए और दुकानदारों को ग्राहकों को जागरूक करने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदूषण विभाग के एसडीओ रंतेज शर्मा ने लोगों को प्लास्टिक के घातक प्रभावों के बारे में जागरूक किया और शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए मुहिम का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें