फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टूटी सड़क, दो माह में भी इंटरलॉकिंग नहीं हुआ पूरा, लोगों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की वीआईपी रोड लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। डोमिनोज चौक से लेकर एसबीपी साऊथ सिटी तक रोड लंबे समय से टूटी है। इस पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम तो शुरू कर दिया गया है। काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि दो माह बीतने के बाद भी सड़क का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हो सका है। इस कारण आवागमन बहुत प्रभावित हो रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर काम जल्द पूरा करने की मांग की। लोगों का कहना है कि इस रोड पर कई सोसाइटियां हैं, रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग यहां से आवागमन करते हैं। यही नहीं इस सड़क पर चार छोटे-बड़े निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन

उनके लिए यह मुसीबत बना हुआ है। सुबह-शाम यहां जाम लग जाता है क्योंकि सड़क का एक हिस्सा काम के चलते बंद होता है। आधे हिस्से से लोगों को बड़ी मुश्किल से निकलना हो पाता है। वीआईपी रोड निवासी श्वेता मलिक, राशि आययर, रवी पाखीजा, आरपी सिंह, केके बंसल, दिनेश तनेजा, सुनील कुमार, नरेश कुमार ने बताया कि पहले तो उन्हें कई साल टूटी सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ी और अब रास्ता बंद करने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां दो बार डीसी मोहाली से मिल चुके हैं, उन्होंने आदेश दिया था कि ढाई महीने के अंदर-अंदर यह सड़क एक साइड से लेवल करके बनाई जाए ताकि बरसाती पानी खड़ा ना हो। लेकिन यहां जो भी काम हो रहा है वह डीसी मोहाली के आदेशों के उलट ही चल रहा है। दो माह से ज्यादा समय बीत चुका है अभी तक आधी सड़क भी नहीं बनाई गई है।
सड़क का लेवल सही ढंग से नहीं किया जा रहा
लोगों का कहना है कि सड़क का लेवल भी सही ढंग नहीं किया जा रहा है। पुरानी टाइल्स लगाई जा रही है। लोगों ने बताया कि इंटर लॉकिंग टाइल्स यदि नई पुरानी की लॉकिंग सही न हुई तो यह सड़क छह महीने में उखड़ जाएगी और फिर से हालात वही हो जाएगी। कुछ बुजुर्गों ने बताया कि वह लोग यहां रिटायरमेंट लाइफ बिताने आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां हालात इतने खराब हैं कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया के बरसात के दिनों में पानी इकट्ठा होता है समझ में आता है लेकिन अभी भी यहां वाटर लॉगिंग की समस्या बनी हुई है। इसका मतलब यह है के सड़क का लेवल सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि काम की रफ्तार बढ़ा कर उसे जल्दी ठीक करवाया जाए और काम की क्वालिटी और लेवल पर ध्यान दिया जाए ताकि लोग दोबारा परेशान ना हों।
विज्ञापन



पुरानी टाइल्स लगाई जा सकती है। वह एक सिस्टम से लगाई जानी है। उसको हम चेक करवा लेते हैं। इसके अलावा लेवल की बात है तो मैं कल ही जेई को भेजकर चेक करवा लेता हूं। काम की स्पीड बढ़ाने के लिए ठेकेदार को बोल दिया जाएगा। -चरणपाल सिंह, एमई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें