फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले बनी सड़क दो महीने में ही टूटी, लोग झेल रहे हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां। गांव चो माजरा से गांव दैड़ी तक तीन किलोमीटर की खस्ताहाल सड़क विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही बनाई गई थी। लेकिन अभी से यह सड़क टूटनी शुरू हो गई है। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इससे सड़क हादसों का डर बना हुआ है। लेकिन प्रशासन अभी तक इसकी सुध नहीं ले रहा है। राहगीरों का कहना है कि अब तो चुनाव भी हो चुके हैं, ऐसे में उक्त सड़क को पहल के आधार पर बनाया जाएं, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव चो माजरा से दैड़ी को जाती सड़क की हालत काफी खस्ता है। इस बारे में वाहन चालक सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह ने बताया कि अकाली दल की सरकार करीब दस साल तक रही तो उन्होंने ने यह सड़क नहीं बनाई। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई तो उसने भी इस सड़क की चार साल तक सुध नहीं ली। लेकिन जैसे ही विधाननसभा चुनाव आने वाले थे तो उक्त गांव की सड़क को आननफानन बना दिया गया। लेकिन यह सड़क सिर्फ दो महीने के बाद ही टूटनी शुरू हो गई है।
वहीं क्षेत्र निवासियों को यह बात सता रही है कि पहले ही 15 साल के बाद इस सड़क को बनाया गया था। वहीं अब तो विधानसभा चुनाव भी हो चुका है तो ऐसे में कोई नेता इसकी सुध नहीं लेगा और अब यह सड़क न जाने कब बनेगी। इस बारे में क्षेत्र निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि इस सड़क पर बहुत घटिया मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ घटिया लुक डालकर कुछ समय के लिए इसे ऊपरी तौर पर बढ़िया दिखा दिया गया था। अब इससे परेशान क्षेत्र निवासियों ने मांग की है कि इस सड़क में इस्तेमाल किए गए मैटीरियल की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। क्षेत्र निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर सड़क पर दोबारा से बढ़िया मैटीरियल का इस्तेमाल करके इसे दोबारा बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें