फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की दौड़ शुरू, 31 कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के गवर्नमेंट कॉलेज फेज-6 में 2022-23 सत्र में दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। दाखिला का आवेदन करने के लिए 31 अगस्त आखरी दिन है। उम्मीदवार दाखिल या आवेदन संबंधित किसी तरह की जानकारी कॉलेज के हेल्पलाइन नंबरों पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर दाखिला के लिए आवेदन करना होगा। कॉलेज की प्रिंसिपल हरजीत गुजराल ने बताया कि पिछले साल कॉलेज में 2300 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि इस बार इससे अधिक विद्यार्थियों के दाखिला लेने की उम्मीद है। वेबसाइट पर दाखिले के लिए आवेदन आ रहे हैं और यह प्रक्रिया महीने के अंतिम दिन तक जारी रहेगी। कोर्स, सीटों और दाखिला संबंधी जानकारी छात्रों को डिस्ट्रिक्ट हॉयर एजुकेशन (डीएचई) की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
किस स्ट्रीम में कितनी सीटें
बीए : 550
बीकॉम : 120
पीजीडीसीए : 60
बीसीए : 40
एमएससी-आईटी : 40
एमएससी मैथ : 40
एमए पंजाबी : 40
एमए फाइन आर्ट्स : 15
एमए अंग्रेजी : 30
बीएससी बॉयोटेक्नोलोजी ऑनर्स : 30
बीएससी मेडिकल : 30
बीएससी नॉन-मेडिकल : 30
एमएससी केमिस्ट्री : 40
कॉलेज में जल्द शुरू होगा फूड प्रोडक्शन कोर्स
प्रिंसिपल हरजीत गुजराल ने कहा कि कॉलेज में जल्द फूड प्रोडक्शन कोर्स शुरू होगा। अभी कॉलेज में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म सोसाइटी के कोर्स में विद्यार्थी दाखिला लेकर अपना भविष्य चमका रहे हैं। यहां के विद्यार्थी चंडीगढ़, गोवा समेत देश के अन्य नामी होटलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। छह महीने के इंडस्ट्रियल कोर्स कर चुके 46 विद्यार्थी कनाडा, आस्ट्रेलिया, यूके में नौकरियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें