फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने बरती चाैकसी, पहले ही बड़े किसान नेताओं को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ में लगाए जाने वाले पक्के मोर्चे को लेकर पुलिस ने इस बार चाैकसी बरतकर सख्त रवैया अपनाया। पहले तो बड़े किसान नेताओं को घर में ही रात से नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जो किसान ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मोहाली में पहुंचे उनको सीधा थाने ले जाया गया और पांच घंटे तक बैठाए रखा। किसान ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मोहाली तक पहुंच गए थे, पर उनको पुलिस ने चंडीगढ़ सीमा में घुसने तक नहीं दिया। मोहाली पुलिस ने सिटी में कड़ा बंदोबस्त किया था। पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली से भी बॉर्डर एरिया को बैरिकेडिंग करके सील कर दिया। कुछ किसानों को मोहाली पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान 25 किसान पुलिस को चकमा देकर किसी तरह मोहाली में दाखिल हुए पर पुलिस ने उनको हिरासत लिया और मटौर पुलिस स्टेशन ले गए। एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रैक्टर ट्राॅली कब्जे में ली। हिरासत में लिए किसानों को शाम तक थाने में रखा और पुलिस ने उन्हें लंगर खिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें