फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम को 2024-25 के बजट में 20% राजस्व का उठाना पड़ेगा घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत बजट का करीब 80% आय प्राप्त कर लिया है, लेकिन अभी यह 20% कम है। सरकार ने नगर निगम हाउस के प्रस्तावित 175 करोड़ में से 15 करोड़ रुपये की कटौती करने के बाद 160 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। कोई नया कर या नई परियोजना नहीं होने के बावजूद एमसी ने 2024-25 के लिए 175 करोड़ रुपये का संतुलित अनुमानित बजट पारित किया था। बजट संशोधन के बाद स्थानीय निकाय विभाग ने अंतिम स्वीकृत राशि 160 करोड़ रुपये की थी। इसमें से निगम अब तक केवल 128 करोड़ रुपये ही जुटा पाया है। इसमें संपत्ति कर का योगदान सबसे अधिक 40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

मार्च के अंत तक निगम को अतिरिक्त करीब 10-12 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है, जिससे कुल राजस्व 140 करोड़ रुपये हो जाएगा, जो अभी भी स्वीकृत बजट से करीब 20 करोड़ रुपये कम है। संपत्ति कर के बाद, दूसरा सबसे बड़ा आय स्रोत विज्ञापन था। जिसका टेंडर हाल ही में लगा है। अगर यह पहले हो जाता तो नगर निगम की आय में ओर भी वृद्धि हो सकती थी। इसके अलावा बिजली उपकर, किराया, तहबाजारी, उत्पाद शुल्क, पानी और सीवरेज शुल्क सहित अन्य राजस्व धाराएं काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं। इससे वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले एमसी के लिए शेष 15-20 करोड़ रुपये के घाटे को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन



पूरी उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले नगर निगम का जो लक्ष्य है, वह पूरा कर लिया जाएगा। - कुलजीत बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें