फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेयर ने किया फायर ब्रिगेड कार्यालय का दौरा, आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मेयर जीती सिद्धू ने मंगलवार को सेक्टर-78 स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय का दौरा कर दिवाली पर शहर में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए किए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं सभी प्रबंधों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से बातचीत के बाद उन्हें पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर सिद्धू ने बताया कि कल दिवाली पर शहर के विभिन्न इलाकों जैसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास और मुल्लांपुर की तरफ मैक्स के पास में घास में छोटी-छोटी आग लग गई थी, जिन पर समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी अग्निशमन वाहन पूरी तरह से तैयार हैं। वाहनों में पानी भरा हुआ है और सभी वाहन तैयार स्थिति में हैं। छोटे और बड़े, दोनों प्रकार के वाहन उपलब्ध हैं, जिससे गांवों की संकरी गलियों या ऊंची इमारतों वाले इलाकों में भी आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता है।
मेयर ने कहा कि मोहाली फायर ब्रिगेड अब पूरी तरह से सुसज्जित और तैयार है। ड्राइवरों और कार्यालय कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें