फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी सिटी से कुराली तक बनने वाले हाईवे की जमीन का मामला गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईटी सिटी मोहाली से कुराली तक बनाए जाने वाले हाईवे के लिए एक्वायर होने वाली जमीन के मुुआवजे का मामला गरमा गया है। इसी मामले को लेकर जमीन मालिकों ने बुधवार को सेक्टर-76 स्थित डीसी ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इन किसानों का आरोप है कि उन्हें मोहाली की अपेक्षा जमीन का कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि दस दिन में उक्त मामला नहीं निपटा तो डीसी आफिस का घेराव करेंगे। इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डीसी ऑफिस के बाहर जुटे किसानों और जमीन मालिकों ने बताया कि इलाके की ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए मोहाली आईटी सिटी से लेकर कुराली तक हाईवे बनाने की दिशा में काम शुरू हुआ है। लेकिन जो मुआवजा तय किया गया है वह काफी कम है। संघर्ष कमेटी के प्रधान गुरदीप सिंह की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर को पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि मुआवजा मोहाली के हिसाब से दिया जाना चाहिए। वरना वह इस मामले में अपना संघर्ष तेज कर देंगे। उन्होंने प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है। एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह और उप प्रधान चरणजीत सिंह ढींढसा ने बताया कि जिले से संबंधित 28 गांवों की 400 एकड़ जमीन के मामले को सरकार द्वारा अभी तक कोई हल नही निकाला गया है। यह हाईवे करीब 32 किलोमीटर तक बनेगा। उन्होंने बताया कि गांव झिंगड़ा, पीर सोहाना, गोबिंदगढ़, गीगेमाजरा, नगारी, गुडाणा, ढोलपुर, चडियाला, मोयेमाजरा, पोपना, रंगियां, मछली कलां और बजहेड़ी समेत कई अन्य गांवों की कीमती जमीन इस सड़क में आ रही है। इसका सरकार की ओर से क्लेक्टर रेट कम दिया जा रहा है। इस मौके पर दीदार सिंह, अमरीक सिंह, साहिब हिसाब, जरनैल सिंह, हमरीत सिंह, जसविदंर सिहं, भगवान सिंह, निर्मल सिंह, बलजिंदर सिंह, बलबीर सिंह, राज सिंह, कर्मजीत समेत काफी संख्या में इलाके के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें