फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 10 दिनों से टूटा पड़ा मैनहोल का ढक्कन, हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। बनूड़-राजपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले 10 दिनों से पाइप का टूटा मैनहोल का ढक्कन हादसों को न्योता दे रहा है। इतने दिनों से टूटे पड़े इस गड्ढे की जानकारी होने के बाद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इस टूटे ढक्कन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस टूटे हुए कवर को दिखाते हुए शहरवासी जगजीत सिंह छड़बड, गुरविंदर सिंह मोला, मनीष कटारिया, अवतार सिंह व अन्य ने बताया कि राज्य के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह ने पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई थी, जिसका मैनहोल बिल्कुल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर है और पिछले 10 दिनों से उस मैनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है, जिससे कभी भी भयानक हादसा हो सकता है। शहरवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टूटे हुए ढक्कन की मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी भयानक हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन

ढक्कन को जल्द बदला जाएगा
इस मामले संबंधी सड़क की मरम्मत करने वाली कंपनी के मालिक अमनप्रीत सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, जिस कारण यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। इस टूटे हुए ढक्कन को जल्द ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें