फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवर लाइन तोड़ डाली इंटरनेट केबल सीवरेज ओवरफ्लो हुआ तो चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला में कई दिनों से सीवर लाइन से गंदगी ओवरफ्लो होने के कारण लोग परेशान हैं। खोदाई के बाद पता चला कि इंटरनेट केबल बिछाने के दौरान सीवर की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इंटरनेट केबल बिछाने वाली कंपनी ने सीवर लाइन के अंदर से ही केबल डाल दी थी।
विज्ञापन

इससे सीवर की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और पूरी तरह जाम हो गई। यही कारण था कि सफाई मशीन से ब्लॉकेज नहीं खुल पा रही थी। इससे लाइन पूरी तरह जाम हो गई थी और सफाई मशीन से ब्लॉकेज हटाना संभव नहीं हो पा रहा था। अब क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने और नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के वार्ड-10 के इंचार्ज संदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच अब समस्या की असली वजह सामने आई है।
कांग्रेस के पार्षदों गुरसेवक सिंह पुनिया और सुखबीर सिंह लवली सहित कांग्रेसी नेता हर्ष ऋषि और विशेष कुमार ने पहले प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाए थे। सीवर सफाई मशीन ने रात भर काम किया, लेकिन ब्लॉकेज दूर नहीं हो सकी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तुरंत नई पाइपलाइन डालने के निर्देश दिए। पीरमुछल्ला में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या कई दिनों से बनी हुई थी। प्रशासन ने जब खोदाई की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। बीते दिनों मुझ पर यह आरोप थे कि सीवरेज की ब्लॉकेज खुलवाए बिना मेरी ओर से सफाई मशीन को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर हुई जांच और बाद में हुई खोदाई में सामने आए तथ्यों ने इन आरोपों को गलत साबित कर दिया। अब पार्षद गुरसेवक सिंह पुनिया, सुखवीर सिंह लवली सहित कांग्रेसी नेता हर्ष ऋषि और विशेष कुमार को माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने बिना किसी जांच के बाद मुझ पर आरोप लगाए। इसके अलावा पीरमुछल्ला के अंदर नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें