फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को सरकार दे रही अनेक सुविधाएं, यहां खड़ी कर दी हैं समस्याएं, रेलवे स्टेशन पर रैंप बंद कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक ओर जहां सरकार दिव्यांगों के लिए योजनाएं चला रही है। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी दफ्तर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर एयरपोर्ट तक उनके आवागमन की सुविधा को देखते हुए रैंप बनाने का आदेश है ताकि वह अपने स्थान तक आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जब योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सुविधाएं देकर जब उसे छीनने लगें तो इसे बर्बरता नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। ऐसे ही दिव्यांगों के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पंचकूला की तरफ हुआ है। यहां पहले दिव्यांगों की सुविधा के लिए एक रैंप बनाया गया था, ताकि वह आसानी से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-6 तक पहुंच सकें। लेकिन अब रैंप को लोहे की ग्रिल और पोल लगाकर निजी कंपनी के मुलाजिमों ने शुक्रवार की दोपहर रास्ता ही बंद कर दिया है। इसके चलते प्लेटफार्म तक पहुंचने से पहले ही सीढ़ियां दिव्यांगों का रास्ता रोकने लगी हैं। पिछले दो दिनों से दिव्यांग यात्री रैंप बंद होने के चलते परेशान हो रहे हैं।
दिव्यांग बोला- तपती गर्मी में एक छोर से दूसरी ओर आने में छूट गए पसीने.....
दिव्यांग मनोज ने बताया कि तपती गर्मी में पंचकूला की तरफ से चंडीगढ़ बस स्टॉप तक जाने में हालत खराब हो गई। क्योंकि जैसे ही वह रेलवे स्टेशन पर पंचकूला साइड पहुंचा तो वहां के रैंप पर लोहे की गिल का गेट लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। दूसरा ओर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण बीस मिनट इंतजार के बाद किसी तरह सीढ़ियों के रास्ते धीरे-धीरे एक से दूसरे छोर तक पहुंच पाया हूं। एक तो गर्मी का मौसम है और उस पर रैंप बंद कर दिया गया है। वहीं, जब चंडीगढ़ की तरफ स्टेशन से बाहर पहुंचा तो वहां भी आरपीएफ दफ्तर के पास बनाया गए रैंप के गेट पर ताला लगा हुआ था। करीब पांच-सात मिनट यहां इंतजार करने के बाद सीढ़ियों के रास्ते स्टेशन से बाहर आ पाया हूं।
विज्ञापन

अंबाला के डीआरएम और हरियाणा विधान सभा स्पीकर को किया ट्वीट
पंचकूला सेक्टर-16 के स्थानीय निवासी सुभाष पपनेजा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा करते हुए इस मामले में अंबाला के डीआरएम और हरियाणा विधान सभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को रेलवे स्टेशन के पंचकूला की तरफ दिव्यांगों को आने वाली समस्या से अवगत करवाया है। उन्होंने लिखा है कि प्लेटफार्म नंबर-6 तक जाने के लिए यह रैंप दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक था, जो बिना विकल्प दिए बंद कर दिया गया है। इस मसले पर कृपया ध्यान दें।
कोट
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड रैंप का रास्ता बंद कर दिया गया है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है, तो उसे तत्काल खुलवाया जाएगा। यह दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ा बड़ा मसला है।
विज्ञापन

-जीएम सिंह, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें