फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक के बल पर मोटरसाइकिल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने बंदूक के बल पर मोटरसाइकिल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। वे चोरी की बाइक को बेचकर मिलते पैसों से क्लबों में जाकर महंगी शराब पीते थे। उनकी पहचान गुलशल कुमार पासवान और विशाल कुमार निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। उनके खिलाफ पुलिस ने लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए पांच मोटरसाइकिल और एक कट्टा बरामद किया है। मामले की पुष्टि बलौंगी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बलौंगी पुलिस ने शुक्रवार को थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद केस की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम को सूचना मिली कि गुलशन और विशाल चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने एयरपोर्ट रोड पर स्थित टीडीआई के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर आ रहे दोनों आरोपियों को रोककर पूछताछ शुरू की। इसमें सामने आया है कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर घूम रहे हैं। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों के कब्जे कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इनमें 4 स्पलेंडर और एक रॉयल इनफील्ड शामिल है।
फेज-1 और मटौर थाना क्षेत्र से चोरी किए थे मोटरसाइकिल
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक उन्होंने फेज-1 व मटौर पुलिस थाना क्षेत्रों से चोरी की है। इन बाइकों को चोरी करने के बाद सुनसान जगहों पर रख देते थे। फिर कुछ दिनों के बाद बाइक को ले जाकर कबाड़ियों को बेच देते थे। वे ऐसा इसलिए करते थे ताकि कुछ दिन की तलाश के बाद व्यक्ति बाइक को ढूंढना बंद कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें