फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : घूंघट न निकालने से शुरू हुई बहस मारपीट में बदली.. ससुर ने बहू-बेटे पर किया हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में कुराली से अपनी टूटी नाक का इलाज करवाने पहुंची 30 साल की हरमनदीप कौर ने अपने ससुर पर आरोप लगाया कि उसके ससुर रोजाना शराब पीकर घर में लड़ाई-झगड़ा करते हैं। बुधवार की रात ससुर ने मेहमानों के जाने के बाद नशे की हालत में उसके और पति के साथ झगड़ा किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि दरअसल उसका ससुर चाहता है कि वह घूंघट न निकाले, बस इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया। जब उसके पति और ससुर में झड़प बढ़ गई तो वह बीच बचाव कराने आई। इसी दौरान वह ईंट लगने से घायल हो गई। जबकि उसके पति को गंभीर चोट आई हैं।
महिला कुराली के फतेहपुर टपरियां की रहने वाली है और उसकी सात साल की एक बेटी है। उसने बताया कि बुधवार को ससुर ने जब नशे की हालत में झगड़ा किया तो बात इतनी बढ़ गई कि ससुर गुस्से में आकर मुझ पर और मेरे पति पर ईंटें बरसाने लगा। एक ईंट उसके पति गुरपाल सिंह के सिर पर जा लगी और मेरे नाक पर भी ईंट लगी। पड़ोसियों ने मेरे पति को कुराली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां उसकी हालात गंभीर है। वहीं हरमनदीप कौर को कुराली के ही सरकारी अस्पताल ने मोहाली के सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भेजा है। यहां पर उसके टेस्ट और एक्स-रे हो रहे हैं। हरमनदीप कौर ने बताया कि उसने मामले की शिकायत कुराली की पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें