डेराबस्सी। गांव हरीपुर हिंदुओं में एक बिजली का खंभा टूटकर हवा में लटका हुआ है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। गांव निवासी अशोक कुमार का कहना है कि यह खंभा कई दिनों से इसी तरह लटका हुआ है। इससे किसी भी समय तारें टूट सकती हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। जब भी तेज आंधी आती है तो खंभे के पास बने घरों में डर का माहौल बन जाता है।
गांववासियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पावरकॉम विभाग के स्थानीय दफ्तर में कई बार शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों के इस रवैये से लोगों में भारी रोष है। प्रशासन और पावरकॉम विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि वे इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लें और इस लटकते खंभे को जल्द ठीक करवाने की व्यवस्था करें।