फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दृष्टि का उपहार मुहिम के तहत मरणोपरांत नेत्रदान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रोटरी क्लब खरड़ द्वारा पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को दृष्टि का उपहार देने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के तहत सतपाल जिंदल (89) रंधावा की आंखें रोटरी क्लब के माध्यम से मरणोपरांत दान करवाई गई। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर इलेक्ट एवं नेत्रदान प्रेरक हरप्रीत सिंह रेखी ने बताया कि क्लब को गत दिवस सुबह सरोज बाला द्वारा सूचना दी गई थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर रोटरी क्लब की टीम उनके घर पहुंची। रोटरी क्लब की टीम और कमल किशोर शर्मा पार्षद ने परिवार से नेत्रदान करने का अनुरोध किया। परिवार द्वारा सहमति देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के नेत्र विभाग से मुकेश वर्मा ने अशित परहार की टीम को बुलाया गया और उन्होंने घर पहुंचकर आंखें लेने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें