मोहाली। डिपार्टमेंट ऑफ राइज सीजीसी लांडरां ने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन और नीति आयोग द्वारा शुरू किए प्रमुख नवाचार अभियान विकसित भारत बिल्डाथोन के तहत एक जागरूकता पहल का नेतृत्व किया। इस पहल का उद्देश्य देशभर के युवाओं को विकसित भारत 2047 की साझा दृष्टि, एक आत्मनिर्भर, टेक्नोलॉजी रूप से उन्नत दिशा में प्रेरित और संगठित करना है। इस आउटरीच अभियान के तहत, एसीआईसी राइज एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां की दस टीमों ने पंजाब के दस जिलों मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, जालंधर, रोपड़, संगरूर, लुधियाना, मोगा, पटियाला और मानसा का दौरा किया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को बिल्डाथोन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उनकी क्रिएटिविटी को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े रियल लाइफ प्राब्लम के समाधान की दिशा में केंद्रित करना था। सेशन के दौरान टीम ने बिल्डाथोन की संरचना और उद्देश्यों का परिचय प्रस्तुत किया। इसमें चार मुख्य पिलर हैं। आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध भारत, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल। इनको प्रमुख रूप से उजागर किया गया। इंटरएक्टिव डेमोस्ट्रेशन और आकर्षक प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टूडेंट्स को आइडिया सोचने, प्रोटोटाइप निर्माण और प्रभाव-संचालित इनोवेशन का मार्गदर्शन दिया गया।