फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में गिरे पेड़ को विभाग ने नहीं हटाया, अब पंचायत आई आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बाकरपुर के सरकारी स्कूल में 15-16 जुलाई की रात 250 साल पुराना पेड़ बारिश और तेज आंधी के कारण आधा टूट कर गिर गया था। गनीमत रही कि पेड़ रात में गिरने से किसी तरह का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया था।
विज्ञापन

पेड़ गिरने के बाद स्कूल के प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों को कुछ दिनों के लिए छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद पेड़ हटाने के लिए कई बार बागवानी विभाग को सूचित किया लेकिन पेड़ को नहीं हटाने के बाद अब पंचायत की मदद से पेड़ हटाया जा रहा है। सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि जब पेड़ पहली बार गिरा था तब गांव की पंचायत ने विभागों को जानकारी दी थी। बागवानी विभाग के कुछ कर्मचारी उसके अगले ही दिन आए भी थे लेकिन वे इस पेड़ को आधा लटका हुआ छोड़कर ही चले गए। वहीं कुछ दिन बाद शाम के समय बाकी हिस्सा भी गिर गया। ऐसे में पंचायत ने फैसला किया कि वे पेड़ को अपनी जिम्मेदारी पर कटवाएंगे। बरगद के पेड़ को जड़ से निकाल दिया गया है। इसकी लकड़ी को गुरुद्वारा साहिब में रखा गया है। स्कूल में आने वाले दिनों में एक नया बरगद का पेड़ लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें