रामगढ़। गांव खेतपुराली में बरसाती नदी पर बनी पुलिया का लेंटर टूट जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हलांकि यह पुलिया कुछ वर्ष पूर्व बनाई गई थी। इसमें सही गुणवत्ता का सामान नहीं लगने के कारण यह टूट जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
3 साल पहले बरसात में यह पुलिया क्षति ग्रस्त हो चुकी थी तब से लेकर अब तक यह पुलिया जस की तस है। इतना लंबा समय बीत जाने पर भी इस पुलिया की शासन व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर लोगों में भारी रोष है। गौरतलब है कि यह पुलिया दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इस पुलिया से दो दर्जन गांव त्रिलोकपुर,ऊपरली खेत पुराली, दूधगढ़,गणेश पूर,खैरी,खोपर, मोरनी व रायपुररानी की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक सुविधाजनक रास्ता है। पुलिया के टूट जाने से बस सुविधा भी प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल तथा कॉलेज में जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोशन लाल, राजीव शर्मा,गगन, सुशील, मुस्ताकअली,श्रवण कुमार,लक्की गुज्जर,रामकुमार, अविनाश,कृष्ण, विनोद कुमार, जसबीर पोसवाल,जस्सी गुज्जर,संदीप, बिंदर व प्रविण कुमार सहित लोगों ने कहा की किसी भी सामाजिक कार्य करने वाले बाहर से परिचित पुलिया से आवा जाही न होने के कारण स्थानीय लोगों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं । जिससे यह लोग अपने आप को असहाय महसूस करते हैं कि सरकार द्वारा इतना समय बीत जाने पर भी इस पुलिया की कोई सुध नहीं ली गई है। लोगों की मांग है कि इस पुलिया को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को आ रही समस्या का समाधान हो सके।