फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-6 सिविल अस्पताल में पुरुष वार्ड का बाथरूम चार दिन से बंद, मरीज-तीमारदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए चार दिन से बुनियादी सुविधा चिंता का कारण बनी हुई है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित करीब 30 बेड वाला पुरुष सर्जरी वार्ड का बाथरूम लीकेज की वजह से बंद कर दिया गया है, इसके चलते पुरुष मरीजों को मजबूरी में महिला सर्जरी वार्ड के बाथरूम का उपयोग करना पड़ रहा है। पुरुष वार्ड का बाथरूम बंद होने के कारण पुरुष मरीज और उनके तीमारदार अब महिला सर्जरी वार्ड के बाथरूम का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। अस्पताल में पुरुष सर्जरी वार्ड के बाहर बाथरूम है, जबकि महिला वार्ड में बाथरूम वार्ड के अंदर ही है। पुरुषों को महिला वार्ड के बाथरूम तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। व्हीलचेयर या धीरे-धीरे चलने वाले मरीजों को काफी समय लगता है। कई बार इंतजार भी करना पड़ता है। अगर महिला अंदर हो तो जाना और मुश्किल हो जाता है। महिला वार्ड के मरीजों ने बताया कि पुरुषों के बढ़ते उपयोग से उनका बाथरूम पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है। इससे गंदगी भी बढ़ गई है और निजता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



मरीज और तीमारदारों की परेशानी

मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद चलने-फिरने में असमर्थ होने पर दूसरी तरफ जाना मुश्किल होता है। बुजुर्ग और गंभीर हालत वाले मरीजों के लिए यह और अधिक चुनौतीपूर्ण है। तीमारदार भी इस असुविधा से परेशान हैं और अस्पताल जैसी जगह पर बुनियादी सुविधा का बंद होना गंभीर चिंता का विषय मानते हैं। जानकारी के अनुसार पुरुष सर्जरी वार्ड के बाथरूम में गंभीर लीकेज की समस्या थी। पानी लगातार भरने के कारण फर्श पर फिसलन और संक्रमण का खतरा बढ़ गया था, जिसके बाद एहतियातन बाथरूम पर ताला जड़ दिया गया। हालांकि इस बात को चार दिन बीत चुके हैं।

जल्द समाधान का आश्वासन
इस संबंध में जब अस्पताल के सुपरवाइजर गुरदीप सिंह से बात की गई, तो उन्होंने लीकेज की समस्या की पुष्टि की और बताया कि इसीलिए बाथरूम को बंद किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लीकेज हो रही थी। सारा पानी भर रहा था, जिस वजह से बंद किया गया है। 1-2 दिन में ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें