पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गोल्डन चांस के तहत ली जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्तूबर से शुरू होगी। बोर्ड की तरफ से इस बार विद्यार्थियों के घर के पते पर रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि विद्यार्थियों बोर्ड की वेबसाइट से ही रोल नंबर हासिल करने होंगे। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर रोल नंबर अपलोड कर दिए है। साथ ही परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वह वहीं से अपने रोल नंबर हासिल कर ले।
जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से अब पूरी तरह से सीबीएसई और आईसीएई बोर्ड की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बोर्ड की तरफ से यह प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा संबंधी विद्यार्थियों के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, से विद्यार्थियों को रोल नंबर हासिल करने होंगे। बोर्ड की तरफ से किसी को भी अलग से रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे।
अगर किसी को बोर्ड की वेबसाइट से अपना रोल नंबर नहीं मिलते है तो उन्हें परीक्षा के लिए जमा करवाई गई फीस की स्लिप व अपने असल दस्तावेज लेकर 21 अक्तूबर तक हर हालत में बोर्ड में आना होगा। जिसके बाद बोर्ड द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे मिलेंगे रोल नंबर
जानकारी के मुताबिक विद्यार्थियों को परीक्षा के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। इसके बाद रोल नंबर का एक कॉलम आएगा। वहां पर क्लिक करते हुए बोर्ड का पेज खुल जाएगा। इसके बाद वहां विद्यार्थियों को अपनी डिटेल भरनी होगी। जिसके बाद सारी जानकारी उनके सामने ली जाएगी।