फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः इनसो के पूर्व प्रधान विशाल चिल्लर मर्डर केस में सात पर आरोप तय, जानिए क्यों मारा था

Wed, 16 Oct 2019 10:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में इनसो के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने के मामले की सुनवाई मंगलवार को जिला अदालत में हुई। इस दौरान एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज संजीव जोशी की अदालत ने सात आरोपियों पर चार्ज फ्रेम कर दिए। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 307, 302 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत आरोप तय किए गए हैं। आरोपियों की पहचान सुदीप, राहुल मांडा, सुमित कुमार, रामदीप, सुशील कुमार, अमनदीप नेहरा उर्फ बच्ची और नवीन के रूप में हुई है। अब मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


मामला सात मार्च 2019 का है। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज से इनसो पार्टी के पूर्व प्रधान 22 वर्षीय विशाल चिल्लर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से कुछ दिन पहले ही विशाल हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए चयनित हुआ था। इसी खुशी में वह सेक्टर-49 स्थित एक फ्लैट में अपने दोस्तों को पार्टी देने पहुंचा था। इस दौरान विशाल के अलावा उसके दोस्त आशीष चहल, पंकज धीमान और मेघल भी मौजूद थे। हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब पार्टी के बाद सभी युवक घर में सो रहे थे।

सुबह करीब सवा सात बजे सफेद रंग की आई-20 कार से आए लगभग 6-7 हमलावरों ने सो रहे युवकों पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच एक ने विशाल पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को पीजीआई और जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। इस दौरान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी विशाल छिल्लर (22) की मौत हो गई जबकि घायलों की पहचान जींद निवासी पंकज (22), उत्तराखंड निवासी मेघल जसवाल (23) और सोनीपत निवासी आशीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें