फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल कर काउंसिल दफ्तर के आगे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने नेताओं से मांगों का पूरा न करने पर कड़े संघर्ष की चेतावनी भी दी। काउंसिल दफ्तर के आगे पंजाब की आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के उपरांत सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के वाइस प्रधान शिव कुमार, कुराली सफाई यूनियन के प्रधान शेखर कुमार सहित अन्रू ने बताया कि पंजाब की मान सरकार की ओर से मुलाजिमों की जायज मांगों को भी अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नाममात्र का वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले किसी को धरना और प्रदर्शन न करने की जरूरत पर बयान दिया था, लेकिन चार वर्षो के दौरान अनेक मांग पत्र देने के बावजूद भी मान सरकार ने मुलाजिमों की कोई सार नही ली। इस कारण ही उन्हें आज सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शिव कुमार और शेखर कुमार ने सरकार से कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने और ठेकेदारी सिस्टम को बंद करने की मांग की। इस मौके वाइस प्रधान शिव, राज कुमार, हैप्पी, विक्की के अतिरिक्त बडी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें