फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नवरात्र की आहट से मंदिरों में रौनक, फूल-मालाओं के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मां के स्वागत के लिए शहर के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्र को लेकर मंदिरों में सजावट की जा रही है, वहीं बाजारों में फूल-मालाओं की मांग बढ़ने से दाम भी उछल गए हैं। छोटी माला अब 30 से 40 रुपये और बड़ी माला 50 से 60 रुपये तक बिक रही है।फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर और सेक्टर-70 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में हिस्सा लेंगे। शहर में 10 से 19 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को विजय दशमी पर रावण दहन किया जाएगा। इन आयोजनों के साथ शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बनेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से मोहाली पहुंच रहीं फूल-मालाएं
फूल विक्रेता विनोद ने बताया कि नवरात्र में फूलों और मालाओं की मांग बढ़ जाती है। मोहाली में फूलों की आपूर्ति चंडीगढ़ के सेक्टर-38 के फूल बाजार से होती है। त्योहार के चलते मांग बढ़ने से मालाओं के दाम में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

फूल-मालाओं के दाम
छोटी माला : पहले 10-20 रुपये, अब 30-40 रुपये।
बड़ी माला : पहले 20-30 रुपये, अब 50-60 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें