फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : मकान तोड़ने पहुंचे अधिकारी, भड़के लोग, कहा-मकान नहीं गिरने देंगे, चाहे जान ही क्यों न चली जाए

Wed, 17 Mar 2021 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
मोहाली में गमाडा की कार्रवाई रोकने के लिए लोगों की तरफ से लगाई गई गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली में  पेरीफेरी नियम तोड़कर लोगों द्वारा बनाए गए मकानों को तोड़ने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की टीम बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में बहलोलपुर पहुंची। कार्रवाई करने से पहले ही लोग विरोध में आ गए।

विज्ञापन


जिस एरिया में गमाडा द्वारा मकान गिराए जाने थे, उन इलाकों को जाती सड़कों पर लोगों ने अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। लोगों का कहना था कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर घर बनाए हैं। ऐसे में अगर उनके मकान गिराए जाते हैं तो वह भी अपने मकानों के साथ अपनी जान देंगे।


जानकारी के मुताबिक बुधवार को गमाडा की टीम करीब दस बजे काफी संख्या में पुलिस सुरक्षा के साथ बहलोलपुर पहुंच गई थी। इस दौरान गमाडा की टीम का कहना था कि जिन मकानों को गिराया जाना है, वह लोग कोर्ट में केस हार चुके हैं। मकान अवैध तरीके से बने हुए हैं। वहीं लोगों का कहना था कि उनके मकान सही है। उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर घर बनाए हैं। बैंकों से लोन तक लिया है। ऐेसे में उनके घर तोड़ जाते हैं, तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन


गमाडा कार्रवाई न कर पाए, इसलिए लोगों ने गलियों में गाड़ियां खड़ी कर दी। सूचना मिलते ही मोहाली और खरड़ से प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  उन्होंने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। मोहाली के सीमावर्ती एरिया में कई बिल्डरों द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। यह सारी कालोनियां कृषि योग्य भूमि में होती है। साथ ही इस संबंधी कोई जरूरी मंजूरी नहीं ली होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें