रविवार, 14 अगस्त को 55 फुट ऊंची पानी की 55 फुट ऊंची टंकी पर चढ़े सात शिक्षा प्रोवाइडर चार मांगे मनवाने के बाद 15 अगस्त रात 10 बजे नीचे उतरे। हालांकि शिक्षा प्रोवाइडरों के शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मांगें मान लीं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा प्रोवाइडरों को रेगुलर करने की मांग 10 दिन बाद पूरी करने का आश्वासन दिया। शिक्षा प्रोवाइडर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सिंह औलख ने बताया कि जिन शिक्षा प्रोवाइडरों को हिरासत में लिया गया था, उन्हें छोड़ दिया है। पानी की टंकी पर चढ़े सात शिक्षा प्रोवाइडर सोमवार रात करीब 10 बजे उतर आए हैं। बताया गया है कि इनमें एक महिला शिक्षक मनप्रीत कौर की तीन माह की बेटी है। जिसे वह घर छोड़ कर आई थी। ये शिक्षा प्रोवाइडर रविवार को मोहाली में आयोजित प्रदेश स्तरीय धरने में शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन पुलिस द्वारा बलपूर्वक धरनास्थल से टेंट उखाड़ने और शिक्षकों का सामान कब्जे में लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में मनप्रीत कौर सहित सात शिक्षा प्रोवाइडर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।
प्रोवाइडरों की मांगें
1-आजादी के पर्व के कारण मोहाली में सुरक्षा अलर्ट के चलते पुडा दफ्तर के सामने शिक्षा प्रोवाइडरों का टेंट पुलिस ने उखाड़ दिया था। उसे वापस उसी स्थान पर लगाया जाए।
2 14 अगस्त को मोहाली में शिक्षा प्रोवाइडरों के राज्य स्तरीय धरने से पहले गिरफ्तार किए गए सदस्यों को रिहा करने की मांग।
3 पुलिस ने शिक्षा प्रोवाइडरों के मोबाइल और गाड़ियां कब्जे में ली थीं, उसे वापस करने की मांग।
4 शिक्षा प्रोवाइडर एसोसिएशन के नेताओं की मुख्यमंत्री से बातचीत कराई जाए।
रविवार को इसलिए नहीं सिरे चढ़ी बातचीत
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री से मुलाकात को छोड़कर अन्य मांगें रविवार रात को साढ़े 11 बजे ही मान ली गईं। लेकिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने पर कोई सहमति नहीं दी थी। जिस कारण सातों शिक्षा प्रोवाइडरों ने पानी की टंकी से उतरने के लिए साफ मना कर दिया। जिक्रयोग है कि पुलिस अधिकारियों से यह बातचीत आम आदमी पार्टी के नेता और पंचायत एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभड़ा के प्रयासों से कराई गई थी।
अल्पाहार लेकर पहुंची गुरनाम कौर
करीब 32 घंटे तक सात शिक्षा प्रोवाइडर दिन रात पानी की टंकी पर बैठे रहे। इनमें तीन महिला शिक्षक भी शामिल रहीं। लेकिन इन शिक्षकों के इस संघर्ष के दौरान एक महिला शिक्षक थी ऐसी भी थी जो 55 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर दो बार इन शिक्षकों के लिए अल्पाहार लेकर ऊपर चढ़ी। यह महिला गुरमीत कौर थीं, जो साबका ब्लाक कमेटी की मेंबर हैं।
पानी की टंकी पर संघर्ष करने वाले ये थे
कुंभड़ा में पानी की टंकी पर चढ़ने वाले सात शिक्षा प्रोवाइडरों में पटियाला की गुरमीत कौर, फतेहगढ़ साहिब की हरप्रीत कौर, संगरूर की मनप्रीत कौर के अलावा मानसा वासी चार शिक्षकों में वीरेंदर बराड़, कर्मिंदर सिंह, गुरबचन सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल थे।