मोहाली। कोरोना से जंग के लिए शुरू किए गए मिशन ‘फतेह-2’ के तहत प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ की टीमों ने घर-घर जाकर कोविड टेस्ट और सर्वेक्षण शुरू किया है। यह टीमें हर गांव में घर-घर जाकर बुखार, सांस संबंधी गंभीर इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों का सर्वेक्षण कर रही है। इसके बाद संदिग्ध मरीजों की जानकारी कम्युनिटी हेल्थ वर्करों और सीनियर मेडिकल अधिकारियों को दी जा रही है। सरकार और सेहत विभाग का लक्ष्य हर गांव को कोविड मुक्त बनाना है।
वहीं, इस बारे में डॉ. जसकिरनदीप कौर ने बताया कि सेहत विभाग की टीमें गांव के सरपंच और अन्य गणमान्य लोगों से बैठक कर गांव के लोगों को कोविड टेस्टिंग के लिए प्रेरित कर रही हैं। सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टीमों ने नगलियां, भड़ौजिया, सैनीमाजरा, हरनामपुर, बड़ौदी में कोविड टेस्टिंग कैंप लगाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना की चेन को खत्म करने के लिए चलया गया सर्वेक्षण कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। एसएमओ के मुताबिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर अफसरों की अगुवाई में मल्टीपर्पज वर्करों और आशा वर्कर हर गांव में घर-घर जाकर बुखार सांस संबंधी गंभीर संक्रमण से पीड़ित मरीजों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके बाद संदिग्ध मरीजों की जानकारी कम्युनिटी हेल्थ वर्करों और सीनियर मेडिकल अफसरों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार और सेहत विभाग का लक्ष्य हर गांव को कोविड मुक्त बनाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर गांव के लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
डॉ. जसकिरन ने लोगों को समझाया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। जिससे समय रहते ही बीमारी के बारे में पता लग जाए। उन्होंने गांवों के सरपंचों से अपील की है कि कोरोना महामारी को मात देने के लिए यह तय किया जाए कि हर व्यक्ति एक दूसरे से उचित दूरी रखेगा। बिना किसी जरूरत से कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा और किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें। करनी होगी।
इस मौके डॉ. माहल, नोडल अधिकारी डॉ. सिमनदीप कौर ढिल्लों, डॉ. अरुण बंसल, डॉ. मनजोत, डॉ. हरप्रीत, डॉ. विकास, डॉ. सुबिन और हेल्थ इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह आदि मौजूद थे।